नरेंद्र मोदी


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोदी जी एक बेहतरीन वक्ता है, वे बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं। उनकी पहचान हमेशा काम करते रहने वाले व्यक्ति के रूप में है। अपनी इसकी मेहनत के दम पर उन्होंने चाय वाले से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया है, लेकिन इन सब के साथ साथ वे देश के स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम के रूप मे भी जाने जाते हैं। आज पीएम मोदी के 68वें जन्मदिवस पर हम लाए हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

नरेन्द्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितम्बर 1950 को एक मध्यम वर्गीय परीवार में हुआ। उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद और माता का नाम हीराबेन था। उनके माता-पिता को कुल छह संताने थी।

मोदी ने वडनगर की स्कूल से ही शिक्षा ग्रहण की। बचपन से ही उन्हें राजनीति में रूचि थी। बाद में उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीती विज्ञानं में मास्टर डिग्री प्राप्त की। एम एन कॉलेज में प्री-यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम के दौरान मोदी की शादी हो चुकी थी। उन्‍होंने शादी को स्‍वीकार नहीं किया और घर छोड़ कर चले गए।

युवावस्था में वे अपनी भाई के साथ एक चाय स्टाल चलाते थे। इंडो-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सैनिक बनकर भी सेवा की थी। अपने स्कूल के समय से ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे।

2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने केसुभाई पटेल की जगह ले ली थी। 2002 में राजनैतिक दबाव के चलते उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसी साल चुनाव में वे भारी बहुमतो से विजयी होकर पुनः गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनकर 2063 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्‍होंने इतने वर्षों में भाजपा के लिए विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए कड़ी मेहनत से काम किया है।

मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रसिद्ध है। वो सिर्फ 5 घंटे से भी कम नींद लेते हैं, वो रात को कितने भी देर से सोएं लेकिन वो हर हालात में सुबह 4 बजे तक उठ जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करते हैं।

 उन्हें कविताएं लिखना पसंद है, वे फोटोग्राफी भी करते हैं। पहले वे संन्‍यासी बनना चाहते थे, एनसीसी में भाग लेने के साथ ही स्‍कूल में नाटकों में भी भाग लेते थे और एक बार तो मगरमच्‍छ का शिकार भी बनने से बचे थे।

मोदी की जीवनी लिखने वाले लेखक एमवी कामथ के मुताबिक गुजरात आरएसएस के दफ्तर हेडगेवार भवन में मोदी सुबह सबसे पहले पहुंच जाया करते थे। वे प्रचारकों के लिए चाय-नाश्ता बनाते थे। इसके बाद हेडगेवार भवन के सारे कमरों की सफाई में जुट जाते थे। आठ नौ कमरों की सफाई के बाद अपने और वकील साहब के कपड़े धोने की बारी आती थी।

नरेन्द्र मोदी शाकाहारी है और उन्‍हें खाने में खिचड़ी बहुत पसंद है। वो कभी शराब नहीं पीते। मोदी जी मां भगवति के बहुत बड़े उपासक हैं और नवरात्रि का व्रत भी करते हैं। इस दौरान वह नौ दिनों तक कई बार पानी पीकर रहते हैं।

 मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कुर्ता दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। इसके अलावा ‘मोदी मास्क’, कप, टी-शर्ट, बैज और यहां तक कि चॉकलेट जैसी चीजें भी समय समय पर देखी गईं, लेकिन इनमें से कुछ भी मोदी कुर्ता जितना लोकप्रिय नहीं हुआ। मोदी कुर्ता की सादगी ही उसे खास बना देती है।

Comments

Popular posts from this blog

उस्ताद लहुजी साळवे

नटसम्राट काळाच्या पडद्याआड

स्वप्नातला राजा