आदित्‍य राय कपूर

 आदित्‍य राय कपूर


आशिकी 2 फेम अभिनेता आदित्‍य राय कपूर  की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर करने वाले आदित्य आज बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में गिने जाते हैं। आदित्य ने बहुत ज़्यादा फिल्में तो नहीं की हैं, लेकिन जितनी भी फिल्में की हैं उसमें अपनी एक्टिंग का दम ज़रूर दिखा दिया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म आशिकी-2' से मिली थी। आज जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें..

कपूर रॉय खानदान के सबसे छोटे बेटे आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। साथ ही वो अभिनेत्री विद्या बालन के देवर भी हैं।

आदित्य एक्टर कभी नहीं बनना चाहते थे, वो हमेशा से ही क्रिकेट के शौकीन थे और एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन छठवीं क्लास के बाद उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग छोड़ दी थी।

आदित्य ने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन अपनी हिंदी भाषा को सुधारने के लिए डिक्शन की क्लास ली थी।

आदित्य ने अपना करियर चैनल वी पर एक वीजे के तौर पर शुरू किया था जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था। आदित्य ने 2009 की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी।

आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। आदित्य न फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'एक्शन रिप्ले', 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', 'आके जानू' में नजर आ चुके हैं।

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी-2' को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थी। फिल्म के सभी गानों को लोगों ने पसंद किया था। खासकर 'तू ही ये मुझको बता दें'।

कुछ लोग आदित्य रॉय कपूर को अभिनेता शम्मी कपूर के बेटा समझते हैं। उनके बेटे आदित्य राज कपूर के नाम में मिलता-जुलता नाम होने के कारण कन्फ्यूजन होता था।

आदित्य का नाम काफी दिनों से श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा जा रहा है। इन दोनों ने फिल्म आशिकी 2 और ओके जानू में साथ काम किया था। एक बार श्रद्धा कपूर को लेकर फरहान अख्तर आदित्य से लड़ पड़े थे।

आदित्य कपूर को गिटार बजाना और गाने कंपोज करना बहुत पसंद है। उन्‍हें रोमांटिक गाने अच्‍छे लगते हैं।

आदित्य कपूर सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'कलंक' और 'सड़क 2' में नजर आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

उस्ताद लहुजी साळवे

नटसम्राट काळाच्या पडद्याआड

स्वप्नातला राजा