आयुष्मान खुराना


आयुष्मान खुराना
सिंगर, एक्टर और डांस टीचर जैसी कलाओं में माहिर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सुपरहिट सितारे हैं। आयुष्मान दिल्ली से हैं और हमेशा से अभिनेता ही बनना चाहते थे। आयुष्मान की इस बात पर उनकी गर्लफ्रेंड भी हंस दिया करती थी। आज वह एक सफल अभिनेता हैं। आयुष्मान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अंधाधुंध' और 'बधाई हो' को लेकर सुर्खियों में है। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम लाए हैं आयुष्मान खुराना से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें...

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता पी खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं, जिनका नाम अपारशक्ति खुराना है। आयुष्मान का परिवार आज भी चंडीगढ़ में ही रहता है। 

उन्‍होंने स्‍कूली शिक्षा सेंट जांस स्‍कूल, चंडीगढ़ से की है। जबकि आगे की पढ़ाई उन्‍होंने चंडीगढ़ में ही डीएवी कॉलेज और स्‍कूल ऑफ कम्‍युनिकेशन स्‍टडीज से की है।

आयुष्मान खुराना के करियर की शुरुआत रियलिटी शो से हुई थी। उन्होंने 'रोडीज-2' में हिस्सा लिया और इसके विजेता भी रहे। उनका पहला जॉब रेडियो जॉकी का था। वो दिल्ली में बिग एफएम के लिए 'बिग चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' नाम का शो करते थे। 

आयुष्मान की पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ थी, जिसमे आयुष ने विकी अरोड़ा का किरदार निभाया था जो स्पर्म डोनेट करता था, लेकिन आयुष्मान रियल लाइफ में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। आयुष्मान ने 2004 में इलाहाबाद में स्पर्म डोनेट किया था।

 जब आयुष्मान दिल्ली में बिग 92.7 में आरजे थे तो एक बार उन्होंने शाहरुख के लिए चिट्टी लिखी थीं, हालांकि वो चिट्ठी वो आज तक शाहरुख को नहीं दे पाए। बॉलीवुड में आयुष को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का क्रश है। 

आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की है। दोनों के दो बच्चे बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का हैं। जब आयुष्मान ने ताहिरा को प्रपोज किया था तो ताहिरा ने पूछा था कि तुम क्या करना चाहते हो लाइफ में। तब उन्‍होंने कहा था कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं। आयुष्मान को शादी के लिए हां बोलकर ताहिरा ने उन्हें एक्टर बनने के लिए चैलेंज किया था। 

आयुष्मान एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। पाणी दा रंग और मिट्टी दी खुशबू जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

 आयुष्मान अपने लुक्स और एक्टिंग से सभी को कायल कर चुके हैं, लेकिन आयुष्मान को हमेशा ये दुख रहता है कि लोग उनके डासिंग स्किल्स को नहीं जानते। उनका एक डांसिंग मूवी करने का भी काफी मन है।

 इंग्लिश में आयुष्मान के नाम की चार स्पेलिंग्स आती हैं। इस बारे में आयुष कहते हैं कि इसका कारण है उनके ज्योतिष पिता। आयुष्मान को सबसे ज्यादा पिंक कलर के बॉक्सर पहनना पसंद है।

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। एक चैट शो उन्होंने बताया कि वे कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

उस्ताद लहुजी साळवे

नटसम्राट काळाच्या पडद्याआड

स्वप्नातला राजा